घर और ऑफिस में सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करके वातावरण को सकारात्मक बनाया जा सकता है।
वास्तु के अनुसार पूर्व और उत्तर दिशा ज्यादा ऊर्जावान दिशाएं हैं। इन्हीं दिशाओं से स्वास्थ्य, समृद्धि और रचनात्मक शक्ति का विकास होता है।लकड़ी से बनी वस्तुओं को घर या ऑफिस में पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है। यहां जानिए वास्तु के कुछ और उपाय….
1. अगर आप घर, ऑफिस या शो-रूम के पूर्वी हिस्से में लकड़ी का फर्नीचर या लकड़ी से बनी वस्तुएं जैसे अलमारी, शो पीस, पेड़-पौधे या लकड़ी के फ्रेम से जड़े हुए फोटो लगाएंगे तो सकारात्मक लाभ मिल सकते हैं।
2. घर, दुकान या ऑफिस में सुख शांति बढ़ाना चाहते हैं तो इन दिशाओं में पौधे या लकड़ी की वस्तुएं रखना चाहिए।
3. नुकीले औजार जैसे कैंची, चाकू आदि कभी भी इस प्रकार नहीं रखना चाहिए कि उनका नुकीला सिरा बाहर की ओर हो।
4. शयन कक्ष में पौधे नहीं रखना चाहिए, लेकिन बीमार व्यक्ति के कमरे में ताजे फूल रख सकते हैं। इन फूलों को रात में कमरे से हटा देना चाहिए।
5. मानसिक तनाव से बचने के लिए चंदन से बनी अगरबत्ती जलाएं। इससे तनाव कम होता है और शांति मिलती है।
6. घर या ऑफिस में दक्षिणावर्ती शंख को जागृत अवस्था में स्थापित करे |
===================================================
|| जय माता दी ||
|| ज्योतिषाचार्या विनीता ||
===================================================


